पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। कोई गाड़ी, घर, कपडे आदि नहीं ख़रीदे जाते। इसलिए कुछ लोगों के मन में ये आता है कि पितृ पक्ष एक अशुभ समय है। उनके ऐसा सोचने का कारण ये है कि इस समय में उन्हें कोई भी शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है। किन्तु ऐसा नहीं है। वास्तव में पितृ पक्ष एक बड़ा ही शुभ समय होता है। एक बड़ा ही शुभ अवसर होता है?
कैसे है पितृ पक्ष शुभ अवसर?
सत्य ये हैं कि पितृ पक्ष एक बड़ा ही अच्छा अवसर होता है। इस समय हमारे पितृ हमारे पास आते हैं, और हमसे ये आशा करते हैं कि हम उन्हें भोजन देंगे और दान पुण्य और शुभ कर्म करेंगे और अपने इन कार्यों के शुभ फल उनको समर्पित करेंगे। यदि हम ऐसा करते हैं तो हमारे पितृ हमें आशीर्वाद देते हैं।
पितृ पक्ष किनके लिए है शुभ अवसर?
पितृ पक्ष एक अच्छा अवसर उनके लिए है जिनके परिवार में हमेशा कुछ न कुछ समस्या लगी रहती है। शुभ काम में या घर में किसी भी उत्सव के होने पर अड़चने आती हैं, अपशकुन होते हैं। घर के किसी सदस्य की शादी विवाह नहीं हो पा रही है। घर में दरिद्रता ने घर कर लिया है। या फिर जिन लोगों को पितृ दोष है। ऐसे लोगों के लिए पितृ पक्ष एक शुभ अवसर है।
पितृ पक्ष कैसे बदल सकता है आपका जीवन?
अगर आप पितृ पक्ष का पूरा लाभ उठाते हैं। विधिपूर्वक उपाय, श्राद्ध एवं पूजा पाठ करते हैं तो आपको चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं। आपके पितरों के आशीर्वाद से आपका जीवन वास्तव में ही बदल सकता है। हम पितरों के नाम से जो भी शुभ कर्म करते हैं, उनके बदले में वो हमें शुभ आशीर्वाद देते हैं। हमारे घर परिवार में सुख, शांति, धन, समृद्धि आती है। परिवार बढ़ता है। इसलिए ये पितृ पक्ष एक बड़ा ही अच्छा अवसर है। इसका लाभ उठाएं। ये आपका जीवन बदल सकता है।
वास्तव में पितृ पक्ष आपके लिए एक ऐसा शुभ समय है। इसका लाभ उठाएं।

यह लेख ज्योतिषी परवीन भारती जी द्वारा लिखा गया है। व्यक्तिगत ज्योतिषीय उपाय के विषय में जानने के लिए आप इनसे संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र: +91 97735 29116
अधिक जानकारी के लिए: वेबसाइट देखें