3. क ख ग घ
हम समय-समय पर यहाँ दी गई स्वप्न फलों की सूची को संशोधित करते रहते हैं और नए नए सपनों के फलों को जोड़ते रहते हैं।
कबूतर देखना ( सफेद )
सपने में सफ़ेद कबूतर देखने का अर्थ ये है कि आपके शत्रु से आपकी मित्रता हो जाएगी। इसका अर्थ आपको सकारत्मक लेना चाहिए। इसमें दोनों का ही भला है। इसके लिए आपको ईश्वर को धन्यवाद् करते हुए, उसके इस आशीर्वाद को शिरोधार्य करना चाहिए। जय श्री कृष्णा राधे राधे।
कटे हुए हाथ देखना ( स्वयं के )
सपने में अपने कटे हुए हाथ देखने का अर्थ, जैसा कि आप स्वयं ही समझ गए होंगे कि अशुभ समझा जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपके किसी निकट के परिजन की मृत्यु हो सकती है। आपको अपना धीरज नहीं खोना चाहिए। ये आवश्यक नहीं कि ऐसा सच में हो। प्रातः उठ कर स्नानादि करके मंदिर अवश्य जाएं एवं वहाँ शिव जी को जल चढ़ाएं। शिव जी से सबकी कुशलता की कामना करें। जय श्री कृष्णा राधे राधे।
काजल लगाना
सपने में काजल लगाने का मतलब आपको शुभ या अशुभ अनुभव हो सकता है, किन्तु इसका अर्थ अशुभ ही माना जाता है। सपने में अपनी आँखों में काजल लगाने का अर्थ ये माना जाता है कि आने वाले समय में आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप हताश न हों। सकारात्मक रहें एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय के लिए आप हनुमान जी का पूजन कर सकते हैं। वे आपके कष्टों का निवारण करेंगे। जय श्री कृष्णा राधे राधे।
खच्चर दिखाई देना
सपने में खच्चर दिखाई देता है तो आपके लिए ये स्वप्न एक चेतावनी हो सकता है। अर्थात सृष्टि आपसे ये कहना चाह रही है कि आप अपने खर्च पर ध्यान दें एवं अपनी आर्थिक स्थिति को दृढ़ करने का प्रयास करें। यदि आपको सपने में खच्चर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको धन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। माँ लक्ष्मी जी का पूजन श्री नारायण जी सहित करें। उपाय के लिए माँ लक्ष्मी को हर रोज़ चाँदी का एक छोटा सा टुकड़ा चढ़ाएं। इस उपाय की शुरुआत शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार को ही करें। ये एक लाइन में बताया गया उपाय आपका जीवन बदल सकता है। साथ ही रोज़ाना मंदिर जाएं और शिव जी को जल भी चढ़ाएं। जय श्री कृष्ण राधे राधे।
खाई देखना
यदि आप स्वप्न में गहरी खाई देखते हैं तो ये एक शुभ संकेत है। हो सकता है आप इस स्वप्न के अर्थ को लेकर कुछ शंकित हों, लेकिन इस स्वप्न का अर्थ ये है कि आपको धन और प्रसिद्धि की प्राप्ति हो सकती है। किन्तु ऐसा केवल आपके भाग्य के अच्छे होने के कारण ही नहीं होता। बल्कि आपके परिश्रम और सुकर्मों के कारण भी हो रहा है। इस लिए सुकर्म करना न छोड़ें। जय श्री कृष्ण राधे राधे।
खुजली करना
यदि आप सपने में सीने पर या आँख में खुजली करते हैं, तो ये आपके लिए एक शुभ संकेत है। इस स्वप्न के अनुसार आपको शीघ्र ही धन लाभ हो सकता है। परिश्रम एवं सुकर्म करना जारी रखें। जिससे आपको धन लाभ अवश्य हो। जय श्री कृष्ण राधे राधे।
गहरी खाई देखना
इस स्वप्न का फल स्वप्न में ‘खाई देखना’ का फल ही है। उसी फल को देखें। जय श्री कृष्ण राधे राधे।
गुठली देखना
यदि आपको स्वप्न में किसी फल की गुठली दिखाई देती है तो इसे शुभ संकेत समझा जाना चाहिए। गुठली का अर्थ यहां फल के बीज से लगाया जा सकता है। सपने में गुठली देखने का मतलब आप ये समझें कि आपके जीवन में शीघ्र धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। ईश्वर का धन्यवाद् करें एवं सत्कर्म करते रहें। जय श्री कृष्ण राधे राधे।
गोबर दिखाई देना
यदि आपको सपने में गोबर दिखाई दे रहा है, और आप पशुओं का व्यापार करने वाले हैं तो प्रसन्न हो जाएं आपको इस पशुओं के व्यापार में लाभ होने की सम्भावना बन रही है। पशु व्यापार में लाभ पाने के भरपूर प्रयास करें और इस अनुकूल अवसर का लाभ उठाएं। जय श्री कृष्ण राधे राधे
नोट: सभी पाठकों से हमारा निवेदन है कि कृपया इस सूची में अपना योगदान भी अवश्य दें तथा सबसे अधिक महत्वपूर्ण ये है कि इन स्वप्न फलों को पढ़ते समय अपने विवेक से अवश्य काम लें।